
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर/करौली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अंता (जिला बारां) के सहायक अभियंता (AEN) महेंद्र सिंह को भारी मात्रा में संदिग्ध नकदी के साथ दबोचा है। एसीबी की करौली इकाई ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियंता के पास से 3,70,000 रुपये बरामद किए हैं। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि अंता नगर पालिका में तैनात सहायक अभियंता महेंद्र सिंह अवैध रूप से बड़ी राशि एकत्रित कर शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिण्डौन सिटी (करौली) जाने वाले हैं। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसीबी मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज की टीम ने बयाना रोड, हिण्डौन सिटी पर नाकाबंदी कर आकस्मिक चेकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान सहायक अभियंता महेंद्र सिंह के कब्जे से 3 लाख 70 हजार रुपये की नकद राशि मिली।
जब एसीबी टीम ने इतनी बड़ी राशि के स्रोत के बारे में पूछताछ की, तो अभियंता महेंद्र सिंह कोई ठोस सबूत या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर एसीबी ने पूरी राशि को जब्त कर लिया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं श्रीमती एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत इस मामले की विस्तृत जांच और अनुसंधान करेगा ताकि इस अवैध राशि के पीछे के भ्रष्टाचार का खुलासा किया जा सके।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21