
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन।राजस्थान समान नागरिकता संहिता, 2026 के प्रारूप पर सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में उदयपुर संभाग मुख्यालय पर दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जनसुनवाई हुई। कार्यक्रम में राजसमंद जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। राजसमंद से जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर तथा उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही राजनीति विज्ञान विषय की पृष्ठभूमि वाले सहायक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, अधिवक्ता, विधिक पृष्ठभूमि के अधिकारी तथा गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम से जुड़े। जनसुनवाई के दौरान समिति द्वारा राजस्थान समान नागरिकता संहिता, 2026 के प्रारूप के विभिन्न प्रावधानों पर उपस्थित प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों एवं विशेषज्ञता के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों को संकलित कर आगे की प्रक्रिया में विचारार्थ शामिल किए जाने की जानकारी दी गई।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30