It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित
By Lokjeewan Daily - 03-06-2026

जयपुर के टैक्स प्रोफेशनल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स कंसल्टेंट्स के लिए 'टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित किया जाएगा। टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन जयपुर (TCA) की ओर से होने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में टैक्सेशन और ऑडिट से जुड़े देश के जाने-माने विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। TCA कार्यालय में आईसीएआई सेंट्रल काउंसिल मेंबर रोहित रुवाटिया और TCA के पूर्व चेयरमैन गौतम शर्मा की मौजूदगी में टैक्सकॉन-2026 का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जयपुर के टैक्स प्रोफेशनल्स का सालाना सबसे बड़ा आयोजन TCA प्रेसिडेंट शिशिर अग्रवाल और सेक्रेटरी गौरीशंकर धामाणी ने बताया कि टैक्सकॉन जयपुर के टैक्स कंसल्टेंट्स का सालाना महाकुंभ है, जिसका प्रोफेशनल्स और युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को हर साल इंतजार रहता है। यह आयोजन टैक्सेशन क्षेत्र में नवीनतम बदलावों और चुनौतियों को समझने का बड़ा मंच बन चुका है।

सम्मेलन में इनकम टैक्स, GST, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रावधानों के अलावा ऑडिट क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर भी विशेष सेशन आयोजित किए जाएंगे। देश के प्रतिष्ठित एक्सपर्ट्स इन विषयों पर विस्तृत जानकारी देंगे और प्रोफेशनल्स के सवालों का समाधान करेंगे। 

सेक्रेटरी गौरीशंकर धामाणी ने बताया- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से कर कानूनों में किए जा रहे नए बदलावों की जानकारी टैक्स प्रोफेशनल्स तक पहुंचाना है। साथ ही टैक्सेशन से जुड़ी जटिलताओं और भ्रांतियों को दूर कर उनकी प्रोफेशनल सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं आसान बनाने में मदद करना भी इसका लक्ष्य है। टेक्निकल सेशंस के बाद सम्मेलन में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों को मनोरंजन और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे