
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने सोमवार को उद्योग भवन में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी) आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि राजस्थान का युवा, नौकरी मांगने वाला न बनें बल्कि नौकरी देने वाला बनें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
सक्सेना ने कहा कि राईजिंग राजस्थान के तहत किए गए निवेश समझौतों की वर्तमान स्थिति के अनुसार कैटेगरी बनाकर समीक्षा की जाएगी। इन समझौतों को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिल सकें। पिछले 2 वर्षों में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा सेक्टर वाइज 10 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं। इन नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि इनके तहत किए प्रावधानों से अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो सकें।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21