It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खेल सुविधाओं में विस्तार: बैडमिंटन प्रेमियों को मिली नई सौगात , चित्रकूट धाम बैडमिंटन हॉल का हुआ कायाकल्प
By Lokjeewan Daily - 04-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर निगम के चित्रकूट धाम स्थित बैडमिंटन हॉल का पूरी तरह से रेनोवेशन (नवीनीकरण) होने के बाद खेल गतिविधियां एक बार फिर से विधिवत रूप से शुरू हो गई हैं। खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाडय़िों की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए इस हॉल का पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है, जिसका गुरुवार को एक गरिमामयी समारोह में भव्य शुभारंभ हुआ। बैडमिंटन हॉल के अभ्यास शुभारंभ समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम कमिश्नर हेमाराम चौधरी, क्लब अध्यक्ष सत्यनारायण जाजू, खेल अधिकारी हेमेन्द्र सिंह राणावत, नगर निगम पूर्व सभापति मधु जाजू एवं ओलंपिक संघ के अध्यक्ष लाजपत आचार्य के कर-कमलों से संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खेल परिसर का निरीक्षण किया और इसे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास बताया। इस रेनोवेशन कार्य के तहत बैडमिंटन हॉल को बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया गया है। पूरे परिसर में आकर्षक रंग-रोगन (पेंट) करने के साथ-साथ खिलाडय़िों की सुरक्षा और खेल के स्तर को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए आधुनिक खेल मैट और फ्लोरिंग को विशेष रूप से संवारा गया है। नई रोशनी और शानदार फ्लोरिंग के बाद हॉल का लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। बैडमिंटन हॉल की व्यवस्थाएं शानदार होने और खेल गतिविधियां पुन: सुचारू रूप से चालू होने पर सभी बैडमिंटन साथियों व स्थानीय खिलाडय़िों में भारी उत्साह देखा गया। सभी उपस्थित खेल प्रेमियों ने क्लब अध्यक्ष सत्यनारायण जाजू द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर इस कार्य को समय पर पूर्ण करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बैडमिंटन साथियों ने जाजू को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस पुनीत कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक खेल शुभारंभ के अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जगदीश मानसिंहका, शैलेश बंसल, राकेश दुग्गड़, मनोज मित्तल, विपिन अग्रवाल, दिनेश काबरा, संजय राठी, प्रकाश केवलरामानी, आनंद, मुकेश पटोदी, संजीव जैन, डॉ. आर. एस. सोमानी, डॉ. बोहरा, डॉ. अशोक सिंघल, एन. के. सेठी, नरेंद्र पाटनी, नीरज जैन, दिलीप चौधरी, बलवंत राय लड्ढा, प्रमोद मेहता, श्याम सुंदर सोमानी, भूपेंद्र मोगरा, खालिद, संजय राठी सहित बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरे