
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के बागोर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अपनी लाडली की शादी की खुशियों के बीच एक पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी में मामूली पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि पड़ोसियों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में शहनाई गूंजने से पहले ही कोहराम मच गया। बागौर थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद (45), पुत्र सोहन कंजर, निवासी लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी, बागोर के रूप में हुई है। आगामी 8 तारीख को विनोद की बेटी की शादी होने वाली थी। इसी को लेकर घर में उत्सव का माहौल था और बुधवार रात करीब 11 बजे डीजे पर नाचने-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शादी के कार्यक्रम स्थल को लेकर परिवार और समाज के ही कुछ लोगों से अनबन हो गई। विनोद अपनी बेटी की शादी आंमली कॉलोनी में करना चाहता था, जबकि उसका भतीजा और अन्य पड़ोसी इस बात पर अड़े थे कि शादी लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी में ही संपन्न हो। देखते ही देखते यह मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और आरोपियों ने विनोद के सिर पर कुल्हाड़ी तथा लकडय़िों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
भारी मशक्कत के बाद निकाला शव, पुलिस पर पथराव की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राहुल जोशी और बागोर थाना प्रभारी भंवरलाल पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद कंजर बस्ती में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। समाज के आक्रोशित लोगों ने शव को घेर लिया और पुलिस को कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की। डीएसपी राहुल जोशी ने बताया कि हालात इतने संवेदनशील थे कि शव को कब्जे में लेने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व पुलिस पर पेशाब और पत्थर फेंकने जैसी ओछी हरकतों को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत दिखाते हुए समय रहते शव को तुरंत वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बागोर में डॉक्टर नहीं मिलने पर भीलवाड़ा रेफर
घायल विनोद को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से बागोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सा अधिकारी (एमओ) के छुट्टी पर होने के कारण कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। इसके बाद घायल को तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल रेफर किया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस पूरे मामले में विनोद के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
मामला दर्ज, तीन आरोपियों को किया डिटेन
पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राहुल जोशी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें राउंडअप (डिटेन) करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
अंधड़-बारिश व ओले गिरने की चेतावनी, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षो . . .
2026-06-03 13:45:01
- मदन राठौड़ माफी मांगे,नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे:बेनीवाल . . .
2026-06-03 13:32:04
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
नशे में चूर रईसजादे की थार ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार . . .
2026-06-03 13:42:22
टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में . . .
2026-06-03 13:29:28
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54