
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- अचेत अवस्था में पड़ा मिला था युवक
- डॉक्टरों ने जांच के बाद घोषित किया मृत
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के गांधीनगर थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी थानों और जीआरपी को इस संबंध में सूचित किया गया है। गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी की गली नंबर 07 में, ग्राउंड के कॉर्नर पर स्थित भरत पाराशर के मकान के बाहर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उक्त व्यक्ति को एमजीएच भीलवाड़ा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने के कारण शव को एमजीएच के चीरघर (मोर्चरी) में रखवाया गया है। पुलिस ने आमजन और अन्य थानाधिकारियों से मृतक की पहचान करने में सहयोग मांगा है। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष, रंग सांवला, सिर और दाढ़ी पर काले बाल हैं, ग्रे कलर की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहना हुआ है। दाएं हाथ में एक कड़ा और कानों में लोंग (बालिका) पहनी हुई है। गांधीनगर थाना पुलिस ने अपील की है कि यदि इस हुलिए के किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत थाना गांधीनगर (01482-22008) या पुलिस कंट्रोल रूम भीलवाड़ा (01482-232011) पर सूचित करें।
अंधड़-बारिश व ओले गिरने की चेतावनी, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षो . . .
2026-06-03 13:45:01
- मदन राठौड़ माफी मांगे,नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे:बेनीवाल . . .
2026-06-03 13:32:04
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
नशे में चूर रईसजादे की थार ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार . . .
2026-06-03 13:42:22
टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में . . .
2026-06-03 13:29:28
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54