
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में उस समय हडक़ंप मच गया जब उच्चाधिकारियों को शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बम होने या कोई संदिग्ध वस्तु रखे होने का संवेदनशील इनपुट मिला। खुफिया सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तुरंत फुल एक्शन मोड में आ गया। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों ने शहर को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए शहर के मुख्य बैंकों, प्रमुख स्कूलों और बड़े धार्मिक स्थलों पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया। गांधीनगर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा टीमों ने प्रमुख धार्मिक स्थल 'गणेश मंदिर' के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में पहुंचकर चप्पा-चप्पा छाना।
इस दौरान परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी से जांच की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जिसमें जिला विशेष टीम (ष्ठस्ञ्ज) के साथ बम निरोधक दस्ता और अत्याधुनिक जांच उपकरणों से लैस जवान शामिल हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन इस चेकिंग अभियान को लगातार जारी रखा गया है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सजगता बरतते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या उच्च अधिकारियों को दें।
अंधड़-बारिश व ओले गिरने की चेतावनी, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षो . . .
2026-06-03 13:45:01
- मदन राठौड़ माफी मांगे,नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे:बेनीवाल . . .
2026-06-03 13:32:04
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
नशे में चूर रईसजादे की थार ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार . . .
2026-06-03 13:42:22
टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में . . .
2026-06-03 13:29:28
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54