
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 28 हजार नकद सहित शराब और बीयर की बोतल ले गए चोर, सीसी टीवी में कैद हुई वारदात
जहाजपुर लोकजीवन। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हे । जिससे क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदाते हो रही है और लोगों में दहशत एवं भय का माहौल बना हुआ है। जहाजपुर काछोला मुख्य सडक़ मार्ग पर खजूरी कस्बे में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने देशी अंग्रेजी शराब के गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली । जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि को करीब 1 बजे दो अज्ञात लोग शराब गोदाम के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे को दूसरी तरफ मोडक़र गोदाम के दोनो शटर का ताला तोडकर अंदर लगे लोहे के गेट का भी ताला तोड़ ओर अंदर घुस गए। दुकान के अंदर घुसे 3 युवक चेहरे को अपनी शर्ट से मुंह बांधकर घुसे और सबसे पहले गोदाम में रखे गल्ले से करीब 28 हजार रुपए निकाले ओर इधर उधर देखकर गोदाम के अंदर लगे कैमरे को भी एक युवक ने दूसरी तरफ मोड दिया उसके बाद गोदाम में रखी बीयर की करीब 50 पेटियां ओर महंगी अंग्रेजी शराब की लगभग 40 कार्टून को 4 अज्ञात युवक चुराते हुए सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए। गोदाम में चोरी करने के दौरान समय रहते पड़ोसी के जाग हो जाने से चोर अपने साथ 28 हजार रुपए नकद और 17 बीयर की बोतल ओर अंग्रेजी शराब विस्की की 4 बोतल ओर फ्रिज में रखी 8 पानी की बोतल ही अपने साथ ले जाने में सफल हुए है। समय रहते पड़ोसी की जाग नहीं होती तो अज्ञात चोर गोदाम से चुराई करीब 4 लाख रुपए की शराब अपने साथ ले जाने में कामयाब हो जाते। लेकिन पड़ोसी की जाग होने पर गोदाम से चुराए शराब के 90 कार्टून जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही जिसको गोदाम से 500 मीटर दूर एक खेत में छोडक़र ही भाग गए।
पड़ोसी की जाग होने पर चुराई शराब को एक खेत में छोड़ भागे चोर
शराब गोदाम के पास ही स्थित शिक्षा विभाग में पूर्व बाबू रहे तेजमल रैगर के मकान में उनका फालतू श्वान जब देर रात्रि को भौंकने लगा तो तेजमल रैगर जाग गए और बाहर निकलर देख तो एक अज्ञात चोर शराब की पेटी लेकर जा रहा था जो जाग होने की भनक लगते ही बीच सडक़ पर छोडक़र भाग गया। तेजमल रैगर को अनहोनी की शंका हुई तो उन्होंने बाहर निकलकर पास के मकान में सो रहे गोदाम मालिक रमेश टाक को उठाया और शराब गोदाम में चोरी की शंका होने पर रात्रि 3 बजे ही शराब ठेकेदार को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया । ठेकेदार नंदलाल टाक सहित शराब व्यवसाय से जुड़े भागचंद टाक सहित अन्य मौके पर पहुंचे और चोरों की आस पास तलाश की तो गोदाम से चुराई गई शराब के कार्टून एक खेत में पड़े मिले। शायद जाग होने पर चोर उक्त शराब को गाड़ी में भरकर ले जाने में नाकाम रहे है। वही सूचना पर अमरगढ़ चौकी प्रभारी ताराचंद जाट,राजपाल ओर फूलसिंह मौके पर पहुंचे।
2 घंटे में गोदाम से 500 मीटर दूर एक खेत तक पहुंचा दी करीब 90 शराब की पेटियां
शराब गोदाम में घुसे चोर इतने शातिर थे कि चोरी से पहले गोदाम पर लगे सीसी टीवी कैमरे को दूसरी तरफ मोडक़र वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद गोदाम से बीती रात्रि को करीब 1 बजे से 3 बजे तक यानी 3 घंटे में गोदाम से शराब के करीब 90 कार्टून चुराकर 500 मीटर दूर एक खेत में बीयर ओर अंग्रेजी शराब के कार्टून अलग अलग जमा दिए । एक साथ इतनी शराब के कार्टून चुराने में करीब 8 से 10 अज्ञात चोरों के इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है । जबकि गोदाम से शराब चुराने में सीसी टीवी फुटेज में 4 चोर दिखाई दे रहे है।
सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
शराब गोदाम में चोरी की वारदात के बाद आज सुबह से ही अमरगढ़ पुलिस चौकी के जवान खजूरी कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी हुई हे और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने करीब खजुरी कस्बे में दुकानों और घरों के बाहर लग रहे आधा दर्जन से अधिक कैमरे खंगाले गए है।
रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत एवं भय का माहौल बना हुआ है। शराब गोदाम में हुई चोरी की वारदात के बाद लोगों ने खजूरी कस्बे सहित अन्य कस्बों में रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21