It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ममता शर्मसार: कोटड़ी के पास झाडिय़ों में मिला नवजात का शव
By Lokjeewan Daily - 17-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के कोटड़ी कस्बे के समीपवर्ती माली खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नए स्टेट हाईवे (बनेड़ा-बीगोद मार्ग) के किनारे झाडिय़ोंमें एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बनेड़ा-बीगोद मार्ग से गुजर रहे कुछ श्रद्धालु लघुशंका के लिए माली खेड़ा गांव के पास रुके थे। इसी दौरान उनकी नजर झाडय़िों के बीच पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। सडक़ किनारे लावारिस अवस्था में पड़े मासूम को देख श्रद्धालु सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के गांवों और अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में हुए प्रसव का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मासूम को झाडिय़ों में फेंकने वाला कौन है।

अन्य सम्बंधित खबरे