It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बिलिया में बाड़े के रास्ते घुसे चोर, 10 तोला सोना, 3 किलो चांदी और 6.50 लाख कैश पार
By Lokjeewan Daily - 16-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। खामोर क्षेत्र के निकटवर्ती बिलिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह बड़ी वारदात बिलिया देवनारायण मंदिर के भोपा रामेश्वर जाट के घर हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात के लिए घर के पीछे बने बाड़े का रास्ता चुना। बदमाशों ने बाड़े की ओर स्थित खिडक़ी को लोहे के सरियों से तोड़ दिया और घर के भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी इत्मीनान से अलमारी और संदूकों के ताले तोड़े और कीमती सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए।
पीड़ित रामेश्वर जाट ने बताया कि चोर उनकी पत्नी, पुत्रवधू और बेटी के करीब 10 तोला सोने के आभूषण और 3 किलो चांदी ले गए। सबसे बड़ा झटका नकद राशि का लगा है; घर में 6.50 लाख रुपए नकद रखे थे, जो भानेज के झगड़े (सामाजिक दस्तूर/निपटारा) के भुगतान के लिए जुटाए गए थे। चोरों ने उस राशि पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुबह ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फोटो... लोकेश 15

अन्य सम्बंधित खबरे