
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में इस बार सूरज ने समय से पहले ही आग उगलनी शुरू कर दी है। अप्रैल के मध्य में ही गर्मी के तेवर इतने तल्ख हो गए हैं कि दोपहर के समय सडक़ें सूनी होने लगी हैं। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिसने लोगों को झुलसा कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा 45 तक पहुंच सकता है, जिससे हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। तेज धूप के कारण दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाजारों में भीड़ गायब होने लगी है। आवश्यक काम से बाहर निकलने वाले राहगीर चेहरे और सिर को पूरी तरह ढंककर निकल रहे हैं। हालांकि, शाम ढलने के बाद तापमान में मामूली गिरावट से बाजारों में थोड़ी रौनक लौट रही है। सडक़ किनारे सजे मटकों और सुराहियों का बाजार इस भीषण गर्मी का गवाह बना हुआ है। लोग अब फ्रिज के ठंडे पानी के बजाय मिट्टी के घड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में साधारण मटकों के साथ-साथ चित्रकारी वाले और नल लगे आधुनिक मटके भी उपलब्ध हैं। पानी की बढ़ती खपत के कारण इन देसी फ्रिज की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। गर्मी से बचने के लिए भीलवाड़ा वासी अब फलों का सहारा ले रहे हैं। शहर के चौराहों पर तरबूजों के विशाल ढेर लग गए हैं। पानी की प्रचुर मात्रा वाले इन फलों की मांग बढ़ गई है। लोग दोपहर की तपिश कम करने के लिए नींबू पानी, छाछ और तरबूज का सेवन कर रहे हैं।
डॉक्टरों की चेतावनी, लापरवाही पड़ेगी भारी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों के अनुसार12 से 4 बजे तक विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें। शरीर में पानी की कमी न होने दें; नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करते रहें। खाली पेट धूप में बाहर न निकलें, यह सन स्ट्रोक का कारण बन सकता है। गर्मी के कारण बिजली और पानी की खपत का ग्राफ अचानक ऊपर चढ़ा है। दोपहर में कूलर और एसी के लगातार उपयोग से विद्युत आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है, वहीं कई मोहल्लों में पानी की किल्लत की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21