
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। चिकित्सा क्षेत्र में बीमारी की जड़ तक पहुंचने और सही उपचार की राह दिखाने वाले लैब टेक्नीशियनों का समागम बुधवार को एमजीएच के आइएमए हॉल में आयोजित हुआ। अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के तत्वावधान मेंआयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में चिकित्सा जगत की विभूतियों ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा अशोक सिंह ने कहा कि लैब टेक्नीशियन चिकित्सा विभाग के ऐसे मजबूत स्तंभ हैं, जिनके बिना कोई भी चिकित्सीय जानकारी पूर्ण नहीं हो सकती। उन्होंने कार्मिकों के तकनीकी ज्ञान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अधीक्षक महात्मा गांधी चिकित्सालय डॉ. अरुण गौड़ ने भावुक होते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान जिस 'भीलवाड़ा मॉडल' की गूंज पूरी दुनिया में हुई, उसे सफल बनाने में लैब टेक्नीशियनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल की 4000 से 5000 की भारी-भरकम ओपीडी के बीच भी अ?धिकांश मरीजों को जांचों का त्वरित लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने आह्वान किया कि कार्मिक जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें ताकि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और निखरे। उन्होंने संगठन की समस्याओं के निराकरण का भी भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक जैन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपक गोयल, प्रभारी सेंट्रल लैब डॉ. अंकुर गुप्ता और जिला खाद्य निरीक्षक अशोक यादव ने भी विचार व्यक्त कर लैब कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया। जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से आए लैब टेक्नीशियन और प्रयोगशाला सहायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच से ब्लड बैंक प्रभारी दिनेशचंद्र शर्मा, वक्ता भागचंद सोनी, अंजू सोमानी, अरुण गेलड़ा, प्रयोगशाला सहायक संघ अध्यक्ष नवनीत उपाध्याय, लैब टेक्नीशियन संघ के पदाधिकारी आत्माराम धाकड़, गोपाल लाल डीडवानिया, नवीन मीणा,कमलेश मीणा हीना धवल और वर्षा सांखला ने भी विचार रखे। सभी वक्ताओं ने लैब टेक्नीशियन के हितों और चिकित्सा व्यवस्था में उनके अनिवार्य योगदान पर प्रकाश डाला।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21