
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बुधवार को आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को राज्य के मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंस संबोधन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और एसडीएम प्रतिभा देवठिया उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति के महत्व और समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया। कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान छात्राओं को सरकारी योजनाओं और महिला उत्थान के संकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा इनमें डॉ. शेषव सोमानी नोडल अधिकारी, डॉ. वर्षा सिंह प्रिंसिपल एवं कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. अरुणा पंचारिया महिला संकाय समन्वयक शामिल रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के लाइव सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आईटी विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें नवर्ष पीपाड़ा (प्रोग्रामर) और जावेद खान (सहायक प्रोग्रामर) ने तकनीकी व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21