It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भीलवाड़ा में मुरली विलास रोड पर चला पीला पंजा, व्यापारियों में रोष
By Lokjeewan Daily - 15-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मुरली विलास धर्मशाला रोड पर आज सुबह नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय खोखर के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से सडक़ किनारे दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। दुकानों के बाहर नालियों पर बने चबूतरे, पट्टियां आदि तोड़ दी गई। निगम का कहना है कि  शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सफाई न होने व जाम की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। नाले-नालियों पर अतिक्रमण होने से सफाई करने में परेशानी होती है। बारिश में पानी भर जाता है।
उधर, क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है। फूड व्यापार मंडल के लक्ष्मीनारायण व्यास का कहना है कि नालियों की सफाई में कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी तोडफ़ोड़ की गई। इससे एक दुकानदार को कम से कम 25-30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। 

अन्य सम्बंधित खबरे