
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। आसींद कस्बे के पॉश रिहायशी इलाके श्रीमाल कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। शातिर चोरों ने एक साहूकार के सूने मकान को निशाना बनाया और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए गैस कटर का उपयोग किया और खिड़की काटकर अंदर दाखिल हुए। मकान मालिक सपरिवार बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से अलमारियां तोड़ीं और पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा और खिड़की टूटी देखी। सूचना मिलते ही आसींद डीएसपी ओम प्रकाश सिंह और थाना प्रभारी श्रद्धा पंचोरी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं, जिनके आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर लाखों का माल ले गए लेकिन चोरी गई नकदी और जेवरात की सटीक जानकारी मकान मालिक के वापस लौटने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21