
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कल हुई बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई और जनजीवन भी प्रभावित हुआ। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में खड़ी फसलों की ग्रोथ पर इसका सीधा असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से अफीम की फसल को नुकसान की संभावना अधिक मानी जा रही है, क्योंकि इस मौसम में अधिक नमी और बारिश फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों की जड़ों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। किसान अब मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि नुकसान को कुछ हद तक रोका जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक-दो दिन तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने और फसलों की देखभाल के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है। बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21