
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। सांगानेर के कीर खेड़ा इलाके में कीर समाज के दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में हुई क्रॉस फायरिंग के मामले में सुभाषनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाश बिश्नोई के अनुसार, कीर समाज के दो पक्षों के बीच वर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से अंधाधुंध क्रॉस फायरिंग हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लखन कीर, सोहन कीर और गोपाल कीर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात के दौरान आरोपी लखन कीर जब देशी कट्टे से फायरिंग कर रहा था, तब कट्टा उसके हाथ में ही फट गया। इससे उसके हाथों में गंभीर चोटें आईं। वह पहले अस्पताल में भर्ती हुआ और प्राथमिक उपचार के बाद चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों की बरामदगी की जा सके। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों के नेटवर्क और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
फर्नीचर एक्सप्रेस” से जोधपुर के निर्यातकों को मिल रहा बड़ा व्यावस . . .
2026-09-19 17:34:08
जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार . . .
2026-09-19 17:11:55
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
पुरोहित जी का कटला अग्निकांड : उच्चस्तरीय कमेटी करेगी हादसे की जा . . .
2026-09-19 17:36:44
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57