
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल तहसील के पीथास ग्राम में रविवार को परंपरागत गांव बाहर भोज का आयोजन किया गया। इस अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव बाहर भोज का आयोजन संपूर्ण पीथास क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने अपने देवालयों, लोकदेवताओं, खेतों में स्थित स्थानकों एवं इष्टदेवों के साथ इन्द्रदेव की पूजा अर्चना कर दाल-बाटी, चूरमा और लड्डुओं का भोग लगाकर क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि, व्यापार में उन्नति ,श्रमिकों को बेहतर रोजगार तथा मानव और पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस पुनीत आयोजन में ग्राम के सभी जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द और समरसता के साथ भाग लिया।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30