
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बड़लियास लोकजीवन। डाकघर शाखा आमा में डाक विभाग द्वारा डाक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न डाक एवं आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान आधार नामांकन, आधार अपडेट तथा डाकघर बचत बैंक खाते खोलने की सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के अंतर्गत लगभग 60 ग्रामीणों को आधार सेवाओं का लाभ मिला, वहीं 56 नए खाते भी खोले गए। डाक विभाग की ओर से डाक अधीक्षक बनवारी लाल उपाध्याय, आधार ऑपरेटर सुनील सालवी, शाखा डाकपाल प्रिया वैष्णव, मुकेश नाथ, बंसीलाल रेगर, लक्ष्मी शर्मा तथा आकांक्षा डीडवानिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक एवं बैंकिंग सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। शिविर का सफल आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30