
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप शाखा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन शनिवार को उत्साह एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में हुआ। अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद वैदिक हवन तथा 16 दीपों से मां भारती की आरती का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत, महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग, श्लोक एवं संस्कार आधारित प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों की सराहना प्राप्त की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव संदीप बालदी और शहर समन्वयक रजनीकांत आचार्य ने बच्चों को माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में समर्पण और अनुशासन से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम में रामायण आधारित प्रश्नोत्तरी, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगेश आचार्य का भी सम्मान किया गया। समापन अवसर पर बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें, कॉपियां, अल्पाहार एवं उपहार वितरित किए गए। शिविर की सफलता में सीए मुकेश नवाल, मोहिती अग्रवाल, उमा मिश्रा, सतीश बोहरा, हरि प्रसाद राठी, निशा सैकड़ा सहित शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों और अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30