
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत
- पार्लर खोलने की तैयारियां जल्द होगी शुरू
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला मुख्यालय के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आमजन के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल परिसर में जल्द ही एक ही छत के नीचे सरस डेयरी के सभी उत्पाद और शुद्ध खान-पान की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। भीलवाड़ा डेयरी द्वारा अस्पताल परिसर में एक आधुनिक सरस डेयरी पार्लर स्थापित किया जा रहा है, जिससे तीमारदारों को शुद्ध दूध, छाछ और नाश्ते के लिए अस्पताल से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन के समन्वय से परिसर में पार्लर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए निर्धारित बूथ का नवीनीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। नवीनीकरण का कार्य पूर्ण होते ही इसे आमजन और मरीजों के परिजनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्लर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहां भीलवाड़ा डेयरी परिसर में स्थित मुख्य पार्लर की तर्ज पर ही उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलेंगे। उपभोक्ताओं को यहां शुद्ध देसी घी से बने गर्मा-गरम समोसे और विभिन्न प्रकार की लजीज मिठाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा रोजमर्रा के डेयरी उत्पाद जैसे ताजा दूध, दही, छाछ, घी और आइसक्रीम भी हर समय काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को अक्सर शुद्ध और पौष्टिक खान-पान के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अस्पताल परिसर में इस आधुनिक सरस पार्लर के शुरू होने से न केवल मरीजों के परिजनों को गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद और ताजा नाश्ता आसानी से मिल सकेगा, बल्कि उन्हें बाजार की तुलना में उचित दरों पर शुद्ध खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होगी।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30