
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। उनके पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी हो रही है और इस बार इसकी शुरुआत ही फेस्टिव सीजन के साथ होने वाली है। ऐसे में दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के मौके पर कपिल और उनकी पूरी टीम दर्शकों के लिए हंसी और मस्ती से भरपूर नए एपिसोड लेकर आएगी। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी को लेकर कपिल शर्मा काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, ''हर सीजन के दौरान मुझे लगता है कि मैंने अब काफी मस्ती कर ली है, लेकिन फिर एहसास होता है कि अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है। शायद यही चीज मुझे और मेरी टीम को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।'' कपिल ने कहा, ''हम आने वाले फेस्टिव सीजन को दर्शकों के साथ मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दुनियाभर में मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा चाहता हूं। इस बार हम दीवाली हो या क्रिसमस, पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करेंगे। बस लिफाफे अर्चना जी से दूर रखिए, बाकी हम हंसी का त्योहार तो लेकर आ ही रहे हैं।''
कपिल का यह मजाक शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर था। अर्चना की हंसी और कपिल के साथ उनकी मजेदार बातचीत शो का एक खास हिस्सा रही है। दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है। नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी शो की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''छह महीने के ब्रेक के बाद शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही थी। इस बार शो की वापसी फेस्टिव सीजन की शुरुआत में हो रही है और इसमें कई दिलचस्प मेहमान नजर आने वाले हैं। नए सीजन की थीम 'हर टाइप का फनी' है।
कपिल इस बार भी अपने कॉमेडी अंदाज के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। शो में नए मजेदार पल, अचानक आने वाले सरप्राइज और कई ऐसे सेगमेंट देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए हंसी के इस त्योहार को और खास बनाएंगे।'' बुधवार को शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीजन 5 का प्रोमो भी शेयर किया।
प्रोमो में फेस्टिव माहौल के बीच कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखाई दे रहे हैं। सभी कलाकार ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए और प्रोमो में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला।
मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ''ढोल-नगाड़े बजेंगे, क्योंकि अब नेटफ्लिक्स पर 'हंसी का त्योहार' सजने वाला है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 26 सितंबर से रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।'' नए सीजन में कपिल शर्मा एक बार फिर शो को लीड करते नजर आएंगे, जबकि सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी पुरानी मस्ती के साथ लौट रहे हैं।
फर्नीचर एक्सप्रेस” से जोधपुर के निर्यातकों को मिल रहा बड़ा व्यावस . . .
2026-09-19 17:34:08
जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार . . .
2026-09-19 17:11:55
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
पुरोहित जी का कटला अग्निकांड : उच्चस्तरीय कमेटी करेगी हादसे की जा . . .
2026-09-19 17:36:44
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57