
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- धूं-धूं कर जलती हुई मिली स्कॉर्पियो
- अजमेर में हुई रूह कंपा देने वाली वारदात
अजमेर लोकजीवन। जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगने से पूर्व सरपंच, उनकी मां और भांजी सहित चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हडक़ंप मच गया। दिल दहला देने वाली यह वारदात शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर श्रीरामपुरा गांव की है, जहां तडक़े करीब 5.30 बजे सडक़ किनारे एक स्कॉर्पियो धूं-धूं कर जलती हुई पाई गई।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे महज एक हादसा मान रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, घटनास्थल और मृतकों के घर से मिले साक्ष्यों ने इस पूरी घटना को खूनी साजिश और बेरहम हत्याकांड की ओर मोड़ दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की मर्डर के एंगल से तफ्तीश कर रही है।
गाड़ी में मिलीं तीन लाशें, चौथी खेत में पड़ी थी
स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह सडक़ किनारे जलती हुई स्कॉर्पियो देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी पूरी तरह कंकाल बन चुकी थी। पुलिस को स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर तीन लोगों के पूरी तरह जल चुके कंकाल (शव) मिले। वहीं, गाड़ी से कुछ दूरी पर एक खेत में पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी की अधजली लाश बरामद हुई, जिससे यह साफ हो गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई थी।
इनकी हुई मौत, कांग्रेस से जुड़ा है परिवार
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान श्रीरामपुरा निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां व पूर्व सरपंच पूसी देवी, रामसिंह की पत्नी व वर्तमान जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी और उनकी भांजी महिमा के रूप में हुई है। मृतक परिवार क्षेत्र के रसूखदार राजनीतिक परिवारों में से एक है और इनका संबंध कांग्रेस पार्टी से बताया जा रहा है।
घर पर मिले खून के निशान, हत्या की गवाही दे रहे सबूत
पुलिस की एफएसएल टीम ने जब पूर्व सरपंच रामसिंह के घर की तलाशी ली, तो वहां के नजारे ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। गले पर जख्म: मृतका सुरज्ञान देवी के गले पर धारदार हथियार या चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उनकी गला रेतकर या दबाकर हत्या की गई। रामसिंह का पूरा घर पानी से धोया हुआ मिला, लेकिन इसके बावजूद दीवारों और फर्श पर खून के छींटे मौजूद थे। घर से खून से सनी दो ईंटें और एक माचिस बरामद हुई है। इसके अलावा पास ही खड़े ट्रैक्टर से डीजल निकालने की बात भी सामने आई है, जिसका इस्तेमाल संभवत: गाड़ी को जलाने के लिए किया गया। जलती हुई गाड़ी की जांच करने पर सामने आया कि स्कॉर्पियो की सभी सीटें फोल्ड (मोड़ी हुई) थीं। यदि लोग जिंदा हालत में सफर कर रहे होते, तो सीटें खुली होतीं।
रास्ते और थ्योरी पर उलझी पुलिस
शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई थी कि पूसी देवी के सीने में अचानक दर्द होने के कारण रामसिंह उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हुआ है कि अगर उन्हें अस्पताल ले जाना था, तो गाड़ी बोराड़ा के बजाय अराई वाले रास्ते पर क्यों गई?
दूसरी पत्नी और बेटे से पूछताछ जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला खुद मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटना के असली कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे हत्या मानकर ही इन्वेस्टिगेट कर रही है। शक के आधार पर पुलिस ने पूर्व सरपंच रामसिंह की दूसरी पत्नी, उनके बेटे और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया है और थाने में उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
अंधड़-बारिश व ओले गिरने की चेतावनी, एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षो . . .
2026-06-03 13:45:01
- मदन राठौड़ माफी मांगे,नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे:बेनीवाल . . .
2026-06-03 13:32:04
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति: अवैध वाहन मॉडिफिके . . .
2026-06-02 13:53:21
नशे में चूर रईसजादे की थार ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार . . .
2026-06-03 13:42:22
टैक्सकॉन-2026 शिखर' 26 जून को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में . . .
2026-06-03 13:29:28
पेपरलीक सरगना तुलछाराम की अंतरिम जमानत खारिज . . .
2026-06-02 13:32:54